Windows XP में ड्राइव अक्षर असाइनमेंट्स को कैसे बदलें

आलेख ID: 307844 - उन उत्पादों को दिखाएँ जिन पर यह आलेख लागू होता है.
सभी का विस्तार करें | सभी को संकुचित करें

इस पृष्ठ पर

सारांश

यह आलेख वर्णन करता है कि किसी ड्राइव, पार्टीशन, या वॉल्यूम पर Microsoft Windows XP के डिस्क प्रबंधन स्नैप-इन का उपयोग कर ड्राइव अक्षरों को कैसे असाइन करें, बदलें, या हटाएँ.

डिस्क प्रबंधन स्नैप-इन हार्ड डिस्क्स और उन पर स्थित वॉल्यूम्स या पार्टीशन्स का प्रबंधन करने के लिए एक व्यवस्थापकीय उपकरण है. अगर आप अपने कंप्यूटर की हार्ड डिस्क पर स्थित ड्राइव, पार्टीशन, या वॉल्यूम पर, CD-ROM ड्राइव्स या दूसरे हटाए जाने योग्य मीडिया डिवाइसेस पर ड्राइव अक्षरों को असाइन करना, बदलना, या हटाना चाहते हों, तो डिस्क प्रबंधन स्नैप-इन का उपयोग करें.

आपका कंप्यूटर 26 ड्राइव अक्षरों तक का उपयोग कर सकता है, A से Z तक. ड्राइव अक्षर C से Z तक को हार्ड डिस्क ड्राइव्स के लिए उपयोग करें. ड्राइव अक्षर A और B फ़्लॉपी डिस्क ड्राइव्स के लिए आरक्षित हैं. हालाँकि, अगर आपके कंप्यूटर में फ़्लॉपी डिस्क ड्राइव नहीं है, तो आप इन अक्षरों को हटाए जाने योग्य ड्राइव्स के लिए उपयोग कर सकते हैं.

ड्राइव-अक्षर असाइनमेंट्स को परिवर्तित करने से पहले, निम्न आइटम्स पर ध्यान दें:
  • सिस्टम वॉल्यूम या बूट वॉल्यूम के ड्राइव अक्षर को बदलना डिस्क प्रबंधन स्नैप-इन की एक अंतर्निहित सुविधा नहीं है.
  • बहुत से MS-DOS-आधारित और Microsoft Windows-आधारित प्रोग्राम वातावरण या दूसरे वैरिएबल्स के लिए विशिष्ट ड्राइव अक्षर को निर्दिष्ट करते हैं. अगर आप ड्राइव अक्षर में संशोधन करते हैं, तो ये प्रोग्राम हो सकता है ठीक से काम न करें.

कोई ड्राइव अक्षर कैसे असाइन करें

किसी ड्राइव, पार्टीशन, या वॉल्यूम पर ड्राइव अक्षर असाइन करने के लिए, निम्न चरणों का पालन करें:
  1. एक व्यवस्थापक या व्यवस्थापक समूह के एक सदस्य के रूप में लॉग इन करें.
  2. प्रारंभ क्लिक करें, नियंत्रण कक्ष , क्लिक करें और उसके बाद प्रदर्शन और रखरखाव क्लिक करें.

    नोट अगर आप प्रदर्शन और रखरखाव नहीं देखते हैं, तो चरण 3 पर जाएँ. प्रदर्शन और रखरखावनियंत्रण कक्ष में तभी दिखता है जब आप वर्ग दृश्य का उपयोग करते हैं. अगर आप क्लासिक दृश्य का उपयोग करते है, तो प्रदर्शन और रखरखाव नहीं दिखाई देता.
  3. व्यवस्थापकीय उपकरण क्लिक करें, कंप्यूटर प्रबंधन डबल-क्लिक करें, और उसके बाद बाएँ फलक में डिस्क प्रबंधन क्लिक करें.
  4. उस ड्राइव, पार्टीशन, लॉज़िकल ड्राइव, या वॉल्यूम पर राइट-क्लिक करें जिसे आप एक ड्राइव अक्षर असाइन करना चाहते हैं, और उसके बाद ड्राइव अक्षर और पथ बदलें क्लिक करें.
  5. जोड़ें क्लिक करें.
  6. अगर पहले से ही चुना हुआ न हो तो निम्न ड्राइव अक्षर असाइन करें क्लिक करें, और उसके बाद या तो डिफ़ॉल्ट ड्राइव अक्षर स्वीकार करें या जिस ड्राइव अक्षर का आप उपयोग करना चाहते हैं उसे क्लिक करें.
  7. ठीक क्लिक करें.
ड्राइव अक्षर आपके द्वारा निर्दिष्ट ड्राइव, पार्टीशन, या वॉल्यूम को असाइन कर दिया जाता है, और उसके बाद ड्राइव अक्षर डिस्क प्रबंधन उपकरण में उपयुक्त ड्राइव, पार्टीशन, या वॉल्यूम में दिखने लगता है.

कोई ड्राइव अक्षर कैसे बदलें

किसी ड्राइव, पार्टीशन, या वॉल्यूम का ड्राइव अक्षर बदलने के लिए, निम्न चरणों का पालन करें:
  1. एक व्यवस्थापक या व्यवस्थापक समूह के एक सदस्य के रूप में लॉग इन करें.
  2. प्रारंभ क्लिक करें, नियंत्रण कक्ष , क्लिक करें और उसके बाद प्रदर्शन और रखरखाव क्लिक करें.
  3. व्यवस्थापकीय उपकरण क्लिक करें, कंप्यूटर प्रबंधन डबल-क्लिक करें, और उसके बाद बाएँ फलक में डिस्क प्रबंधन क्लिक करें.
  4. उस ड्राइव, पार्टीशन, लॉज़िकल ड्राइव, या वॉल्यूम पर राइट-क्लिक करें जिसे आप एक ड्राइव अक्षर असाइन करना चाहते हैं, और उसके बाद ड्राइव अक्षर और पथ बदलें क्लिक करें.
  5. बदलें क्लिक करें.
  6. अगर पहले से ही चुना हुआ न हो तो निम्न ड्राइव अक्षर असाइन करें क्लिक करें, जिस ड्राइव अक्षर का आप उपयोग करना चाहते हैं उसे क्लिक करें, और उसके बाद ठीक क्लिक करें.
  7. जब आपको ड्राइव अक्षर बदले जाने की पुष्टि करने का संकेत किया जाए, तो हाँ क्लिक करें.
आपके द्वारा निर्दिष्ट ड्राइव, पार्टीशन, या वॉल्यूम का ड्राइव अक्षर बदल दिया जाता है, और नया ड्राइव अक्षर डिस्क प्रबंधन उपकरण में उपयुक्त ड्राइव, पार्टीशन, या वॉल्यूम में दिखने लगता है.

कोई ड्राइव अक्षर कैसे हटाएँ

किसी ड्राइव, पार्टीशन, या वॉल्यूम का ड्राइव अक्षर हटाने के लिए, निम्न चरणों का पालन करें:
  1. एक व्यवस्थापक या व्यवस्थापक समूह के एक सदस्य के रूप में लॉग इन करें.
  2. प्रारंभ क्लिक करें, नियंत्रण कक्ष , क्लिक करें और उसके बाद प्रदर्शन और रखरखाव क्लिक करें.
  3. व्यवस्थापकीय उपकरण क्लिक करें, कंप्यूटर प्रबंधन डबल-क्लिक करें, और उसके बाद बाएँ फलक में डिस्क प्रबंधन क्लिक करें.
  4. उस ड्राइव, पार्टीशन, लॉज़िकल ड्राइव, या वॉल्यूम पर राइट-क्लिक करें जिसे आप एक ड्राइव अक्षर असाइन करना चाहते हैं, और उसके बाद ड्राइव अक्षर और पथ बदलें क्लिक करें.
  5. हटाएँ क्लिक करें.
  6. जब आपको हटाए जाने की पुष्टि करने का संकेत किया जाए, तो हाँ क्लिक करें.
ड्राइव अक्षर को आपके द्वारा निर्दिष्ट ड्राइव, पार्टीशन, या वॉल्यूम से हटा दिया जाता है.

समस्या निवारण

  • जब आप किसी पहले से मौजूद ड्राइव अक्षर को बदलने का प्रयास करते हैं, तो आपको निम्न त्रुटि संदेश प्राप्त होता है:
    वॉल्यूम volume_label drive_letter वर्तमान में उपयोग में है.
    अगर आप ज़ारी रखते हैं, तो नया ड्राइव अक्षर असाइन कर दिया जाता है, पर आप कंप्यूटर को पुनरारंभ करने तक उस वॉल्यूम पर पहुँचने के लिए पुराना ड्राइव अक्षर उपयोग कर सकते हैं. पुराना ड्राइव अक्षर असाइन करने के लिए पुनरारंभ किए जाने तक उपलब्ध नहीं होगा.

    चेतावनी: किसी वॉल्यूम का ड्राइव अक्षर बदल दिए जाने से हो सकता है प्रोग्राम न चलें.
    यह त्रुटि संदेश तब दिख सकता है जब ड्राइव पर, पार्टीशन पर, या वॉल्यूम पर ऐसी फ़ाइलें हैं जो उपयोग में हैं. ये फ़ाइलें आपके द्वारा या नेटवर्क पर दूसरे लोगों के द्वारा प्रयोग में हो सकती हैं. इस समस्या के समाधान के लिए, निम्न में से किसी एक विधि का उपयोग करें.
    • जब आपको त्रुटि संदेश मिले तो नहीं पर क्लिक करें. उन सभी प्रोग्रामों से बाहर आएँ जो वॉल्यूम पर फ़ाइलों का उपयोग कर रहे हैं, और उसके बाद ड्राइव अक्षर को बदलें. ऐसा करने के लिए, वॉल्यूम पर राइट-क्लिक करें, ड्राइव अक्षर और पथ बदलें क्लिक करें, और उसके बाद बदलें क्लिक करें.
    • ड्राइव अक्षर में परिवर्तन ज़ारी रखने के लिए हाँ क्लिक करें.
  • जब आप किसी पहले से मौजूद ड्राइव अक्षर को हटाने का प्रयास करते हैं, तो आपको निम्न त्रुटि संदेश प्राप्त होता है:
    वॉल्यूम volume_label drive_letter वर्तमान में उपयोग में है.
    अगर आप ज़ारी रखते हैं, तो ड्राइव अक्षर मुक्त कर दिया जाता है, पर आपके कंप्यूटर को पुनरारंभ करने तक वह उपयोग के लिए उपलब्ध होता है.

    चेतावनी: किसी वॉल्यूम का ड्राइव अक्षर बदल दिए जाने से हो सकता है प्रोग्राम न चलें.
    यह त्रुटि संदेश तब दिख सकता है जब ड्राइव, पार्टीशन, या वॉल्यूम पर ऐसी फ़ाइलें हैं जो उपयोग में हैं. ये फ़ाइलें आपके द्वारा या नेटवर्क पर दूसरे लोगों के द्वारा प्रयोग में हो सकती हैं. इस समस्या के समाधान के लिए, निम्न में से किसी एक विधि का उपयोग करें.
    • जब आपको त्रुटि संदेश मिले तो नहीं पर क्लिक करें. उन सभी प्रोग्रामों से बाहर आएँ जो वॉल्यूम पर फ़ाइलों का उपयोग कर रहे हैं, और उसके बाद ड्राइव अक्षर को हटाएँ. ऐसा करने के लिए, वॉल्यूम पर राइट-क्लिक करें, ड्राइव अक्षर और पथ बदलें क्लिक करें, और उसके बाद हटाएँ क्लिक करें.
    • अगली बार कंप्यूटर को प्रारंभ करने पर ड्राइव अक्षर को हटाए जाने के लिए हाँ क्लिक करें.

संदर्भ

Diskpart निर्देश-पंक्ति सुविधा का अपनी डिस्क्स के प्रबंधन के लिए कैसे प्रयोग करें के बारे में अधिक जानकारी के लिए, निम्न आलेख संख्या पर क्लिक कर आलेख को Microsoft ज्ञानकोश में देखें:
300415 Diskpart निर्देश-पंक्ति सुविधा का विवरण (यह लिंक उन सामग्रियों को निर्दिष्ट कर सकता है जो आंशिक या पूर्णत: अंग्रेजी में हो सकती है।)
माउंटेड ड्राइव्स कैसे बनाएँ के बारे में अधिक जानने के लिए, निम्न आलेख संख्या पर क्लिक कर आलेख को Microsoft ज्ञानकोश में देखें:
307889 Windows XP में NTFS फ़ाइल सिस्टम-माउंटेड ड्राइव्स कैसे बनाएँ और उपयोग करें (यह लिंक उन सामग्रियों को निर्दिष्ट कर सकता है जो आंशिक या पूर्णत: अंग्रेजी में हो सकती है।)
मूल डिस्क्स को कॉन्फ़िगर कैसे करें के बारे अधिक जानने के लिए, निम्न आलेख संख्या पर क्लिक कर आलेख को Microsoft ज्ञानकोश में देखें:
309000 Windows XP में मूल डिस्क्स को कॉन्फ़िगर करने के लिए डिस्क प्रबंधन का कैसे उपयोग करें
मूल डिस्क्स को कॉन्फ़िगर कैसे करें के बारे अधिक जानने के लिए, निम्न आलेख संख्या पर क्लिक कर आलेख को Microsoft ज्ञानकोश में देखें:
308424 Windows XP में डायनामिक डिस्क्स को कॉन्फ़िगर करने के लिए डिस्क प्रबंधन का कैसे उपयोग करें (यह लिंक उन सामग्रियों को निर्दिष्ट कर सकता है जो आंशिक या पूर्णत: अंग्रेजी में हो सकती है।)
अधिक जानकारी के लिए, निम्न आलेख संख्या क्लिक कर आलेख को Microsoft ज्ञानकोश में देखें:
326683 आपके द्वारा Windows XP स्थापित करते समय सिस्टम पार्टीशन के लिए आपके द्वारा अपेक्षित ड्राइव अक्षर से भिन्न अक्षर असाइन किया जा सकता है. (यह लिंक उन सामग्रियों को निर्दिष्ट कर सकता है जो आंशिक या पूर्णत: अंग्रेजी में हो सकती है।)

गुण

आलेख ID: 307844 - अंतिम समीक्षा: 13 सितम्बर 2006 - संशोधन: 4.2
इसपर लागू होता है:
  • Microsoft Windows XP Home Edition
  • Microsoft Windows XP Professional
कीवर्ड: 
kbacwsurvey kbhowtomaster KB307844

प्रतिक्रिया दें